उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में CISF की पत्नी ने की आत्महत्या

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा में एक सीआईएसएफ जवान की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की है।

मृतका की पहचान रितु (28) के रूप में हुई है, जिसकी शादी 2014 में बागपत निवासी सोनू मलिक से हुई थी। सोनू सूरजपुर स्थित सीआईएसएफ में आरक्षी है। रितु का परिवार लखनावली गांव में किराए पर रहता था। सोमवार को रितु ने अपने भाई अंकित तोमर को फोन कर पति और सास द्वारा मारपीट की जानकारी दी, जिसके बाद फोन कट गया।

अनहोनी की आशंका पर मायके पक्ष के लोग सूरजपुर पहुंचे। उन्हें पता चला कि रितु को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतका के भाई अंकित तोमर ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर रितु को प्रताड़ित कर रहे थे। उसे छोटी-छोटी बातों पर मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।

रितु की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र आठ और पांच साल है। अंकित के अनुसार, सास शकुंतला बेटी पैदा होने पर ताने देती थी। उस पर लिंग परीक्षण कराने का दबाव भी बनाया गया और लड़की होने का पता चलने पर दो बार गर्भपात भी कराया गया। मारपीट की घटनाओं के कारण रितु करीब एक साल तक अपने मायके में रही थी, लेकिन पंचायत के दबाव के बाद वह दोबारा ससुराल लौट आई थी।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति सोनू और सास शकुंतला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img