उत्तर प्रदेश, नोएडा: मुख्यमंत्री से पहले एक्सपो मार्ट का निरीक्षण करने पहुंचे डीजीपी और अपर मुख्य सचिव, हेलीकॉप्टर उतारकर किया रिहर्सल

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम ने मंगलवार को एक्सपो मार्ट में रिहर्सल किया।

इस दौरान डीजीपी राजीव कृष्ण और अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम भी मौजूद रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेड शो के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आगमन होना है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। डीजीपी को सुरक्षा में कोई ढिलाई न बरतने और हर प्रवेश द्वार पर चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू रखने के लिए उद्यमियों और आगंतुकों को असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया गया। पार्किंग प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की भी जिम्मेदारी सौंपी गई। डीजीपी और अतिरिक्त मुख्य सचिव ने यहां तैयार किए जा रहे विभिन्न स्टॉलों और प्रदर्शनी स्थलों के संबंध में अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट भी ली।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img