उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा: रूसी निवेशकों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा ग्रेटर नोएडा

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा। रूस के अलग-अलग कंपनियों के लगभग 30 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचा। ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखा। आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भ्रमण किया। यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को सराहा। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और एसीईओ प्रेरणा सिंह के साथ बैठक की। प्राधिकरण और आईआईटीजीएनएल के इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रस्तुतिकरण को देखा। प्रतिनिधिमंडल को इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टी मॉडल लाजिस्टिक हब (एमएमएलएच) और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) के बारे में जानकारी दी गई।
प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक है। यह प्लग एंड प्ले सिस्टम पर बसाई गई है। उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को बहुत ही कम समय में भूखंड आवंटित किया जाएगा। उद्योग लगाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित कर दी गई हैं। भूखंड आवंटित होते ही उद्यमी उद्योग लगा सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी के करीब होने के साथ ही यह टाउनशिप रोड, रेल व एयर कनेक्टीविटी के मामले में अन्य शहरों बहुत बेहतर है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि एमएमएलएच और एमएमटीएच प्रोजेक्ट को शीघ्र लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का दौरा भी किया। आईआईटीजीएनएल की प्रीति शर्मा और महावीर सजवान ने प्लग एंड प्ले सिस्टम, ऑटोमेटेड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, विद्युत सबस्टेशन आदि सुविधाओं का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने हायर कंपनी का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा में निवेश की इच्छा जताई।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img