उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्रतीक एडिफिस सोसाइटी की एओए कालातीत घोषित

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर 107 स्थित प्रतीक एडिफिस सोसाइटी की अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी समय पर चुनाव न करवाने की वजह से एओए कालातीत घोषित हो गई है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने एओए कालातीत घोषित करते हुए चुनावधिकारी नियुक्त कर एक माह में चुनाव कराने के लिए निर्देशित किया है। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

बता दें प्रतीक एडिफिस सोसाइटी एओए ने पिछले साल आठ सितंबर को पदभार ग्रहण किया था। एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई और कार्यकाल पूरा होने के बाद भी एओए कार्यकारिणी पूर्व की भांति सभी जिम्मेदारियों पर काबिज रही। आरोप है कि सात सितंबर को हुई वार्षिक आम सभा (एजीएम) में चुनाव के एजेंडे पर कोई बात नहीं की गई। शिकायत पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने छह सितंबर को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा। एओए की ओर से नोटिस पर कोई जवाब नहीं दिया गया गया। डिप्टी रजिस्ट्रार ने एओए को कालातीत घोषित करते हुए जिला उद्यान अधिकारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर एक माह में चुनाव कराने के लिए निर्देशित किया है।

 

बोर्ड का कार्यकाल आठ सितंबर तक था। इससे पहले ही चुनाव प्रक्रिया के संबंध में तीन सितंबर को नोटिस सर्कुलेट हुआ था। इसके बाद सात सितंबर को एजीएम हुई, लेकिन कोरम पूरा न हो पाने की वजह से एजीएम आगे बढ़ानी पड़ी।

कमल शंकर, एओए अध्यक्ष

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img