उत्तर प्रदेश, नोएडा: सेक्टर-11 में झपटमारों को पकड़कर लोगों ने पीटा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-11 के निवासियों ने नोएडा की हाईटेक पुलिसिंग की कलई खोल दी। सेक्टर-11 तथा सेक्टर-12 में काफी दिनों से सक्रिय जिन झपटमारों को पुलिस आज तक नहीं पकड़ पाई। उन्हें सेक्टर के लोगों ने झपटमारी करते न सिर्फ दबोचा बल्कि उनके कब्जे से झपटे हुए 7 मोबाइल फोन भी बरामद कर लिये। इस दौरान बदमाशों के हमले में चौकीदार समेत दो लोग घायल हो गए। सेक्टर-11 RWA अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे पारस सक्सेना तथा उनकी पत्नी प्रियंका सक्सेना अपने बच्चे को स्कूल बस तक छोड़ने के लिए एल ब्लॉक पर खड़े थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रियंका के गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया। खींचतान में बदमाशों की बाइक गिर गई तथा पारस सक्सेना व उनकी पत्नी ने लोगों के सहयोग से बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों ने बचाव में ईंट भी मारी जिससे चौकीदार समेत दो लोगों को गंभीर चोटें भी आई। बाद में सेक्टरवासियों ने पुलिस को बुलाकर दोनों बदमाशों को उनके हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम संजय पुत्र देवनारायण निवासी कल्याणपुरी नई दिल्ली तथा आशू पुत्र सुखवीर निवासी दल्लूपुरा बताये। लोगों का कहना है कि सेक्टर-11 तथा सेक्टर-12 में पिछले कई माह से ये झपटमार वारदातों को अंजाम दे रहे थे पर पुलिस आज तक इनको गिरफ्तार नहीं कर पाई। सेक्टरवासियों ने चौकी हरिदर्शन चौकी प्रभारी की लापरवाही तथा गश्त न करने को लेकर भी रोष जताया तथा जमकर नारेबाजी की।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img