उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 300 पार हुई

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।जिले में शुक्रवार को डेंगू के नौ रोगियों की पुष्टि हुई। इसी के साथ मरीजों की संख्या 300 पार हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस सीजन में डेंगू पीड़ित किसी भी रोगी की मौत नहीं हुई। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि गुरुवार तक डेंगू के 296 मरीजों की पुष्टि हुई। अब नौ नए रोगियों के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 305 हो गई है। उन्होंने कहा कि सितंबर में सबसे अधिक रोगियों की पुष्टि हुई। इस माह अब तक डेंगू के 217 मरीजों की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि डेंगू बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

लोगों से अपील है कि डेंगू के बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। घर के आसपास पानी न जमा होने दें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें और पुराने टायरों, कूलर आदि में पानी जमा न होने दें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। डेंगू के मुख्य लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द व चकत्ते शामिल हैं। उपचार में पर्याप्त आराम, खूब तरल पदार्थ पीना और दवाएं शामिल हैं। दवाओं का इस्तेमाल डॉक्टरी परामर्श से करें।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img