Kashmir cargo train: कश्मीर से दिल्ली तक तेज़ कार्गो सेवा की शुरुआत, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

Kashmir cargo train: कश्मीर से दिल्ली तक तेज़ कार्गो सेवा की शुरुआत, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के विकास और व्यापार को नई गति देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। सोमवार को कश्मीर घाटी के बड़गाम रेलवे स्टेशन से आदर्श नगर दिल्ली के लिए आठ पार्सल वैन कोचों वाली रैपिड कार्गो ट्रेन को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उद्घाटन समारोह में जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री जावीद अहमद डार, रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य डॉ. मनोज सिंह, जम्मू मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल, कश्मीर घाटी रेलवे क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक साकिब यूसुफ सहित रेलवे और स्थानीय व्यापारिक समुदाय के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड ने देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

अपने संबोधन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह पहल न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे उत्तर भारत के आर्थिक परिदृश्य को मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि रैपिड कार्गो ट्रेन सेवा तेज़, सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन विकल्प प्रदान करेगी। इसके जरिए कृषि उत्पादों, हस्तशिल्प और औद्योगिक वस्तुओं को समय पर बाजार तक पहुंचाना आसान होगा और इससे रसद लागत भी कम होगी।

मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि यह भारतीय रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और यह राष्ट्र के विकास में रेलवे की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सेवा से स्थानीय किसानों, कारीगरों और व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा और कश्मीर की उपज दिल्ली सहित देशभर के बाजारों तक समय पर पहुंचेगी।

>>>>>>>>>>>
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img