Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad Crime: फरीदाबाद में झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर जबरन वसूली और मारपीट, 2 महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद में झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर जबरन वसूली और मारपीट, 2 महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए जबरन वसूली और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मारपीट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पर्वतीय कॉलोनी चौकी की टीम ने इस मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता अनिल, निवासी बधाना (राजस्थान), ने बताया कि वह भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में काम करता है। वहीं उसका सहकर्मी गौरी शंकर भी काम करता है। कुछ दिन पहले अनिल के फोन पर एक मिस्ड कॉल आई और वापस कॉल करने पर एक महिला से उसकी बातचीत शुरू हो गई। महिला ने अनिल को फरीदाबाद बुलाया। 14 सितंबर को अनिल अपने सहकर्मी गौरी शंकर के साथ फरीदाबाद पहुंचा, जहां महिला और उसकी साथी ने उसे अपने घर बुलाया।

घर पर पहुंचते ही दो अन्य व्यक्ति वहां आए और अनिल को जबरन कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी और डर दिखाकर 10,000 रुपये वसूल लिए। साथ ही उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस मामले में थाना सारन में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि पूरे षड्यंत्र की योजना गौरी शंकर ने बनाई थी, जिसने शिकायतकर्ता का नंबर अपनी दूर की रिश्तेदार अभिलाषा (काल्पनिक नाम) को दिया था। अभिलाषा ने यह नंबर प्रतिभा (काल्पनिक नाम) को दिया, जिसने मिस्ड कॉल कर बातचीत का सिलसिला शुरू किया। इसके बाद योजना के अनुसार दीपक और एक अन्य व्यक्ति भी शामिल हुए और शिकायतकर्ता को फंसाकर वसूली की।

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरीदाबाद निवासी अभिलाषा (काल्पनिक नाम), प्रतिभा (काल्पनिक नाम), दीपक और अलवर (राजस्थान) निवासी गौरी शंकर को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों महिलाओं और गौरी शंकर को नीमका जेल भेज दिया गया, जबकि दीपक को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

>>>>>>>>>
ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें