उत्तर प्रदेश, नोएडा: होटल स्टाफ के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

अमर सैनी
 उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-24 स्थित एक होटल में मारपीट का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो एक मिनट का है। इसमें कुछ युवक एक होटल स्टॉफ के साथ मारपीट करते दिख रहे है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-24 ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पीड़ित अंकित चौधरी सेक्टर-52 में अंश नाम से एक होटल का संचालन कर रहा है। 10 सितंबर की रात करीब 11 बजे के आसपास होटल में एक व्यक्ति ने कमरा लिया। उसके बाद आठ लोग उसी कमरे में आ गए।

सभी लोग शराब पी रहे थे। शराब पीने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। सभी लोग नाराज हो गए और अभद्रता और गालीगलौज करने लगे। मना करने पर इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। मोबाइल तोड़ दिया और वहां से भाग गए। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।

दो लोगों को हिरासत में लिया गया

पीड़ित ने मामले में विकास यादव, मोंटी यादव, विकल यादव, विकास यादव , सौरव यादव , राहुल यादव समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच करते हुए विकल यादव और मोनू को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की जल्द पकड़ा जाएगा। वहीं अंकित चौधरी का मेडिकल कराया गया। उसकी पहले से बेहतर है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img