Police Awards 2025: गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने शिकायत निस्तारण में प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

Police Awards 2025: गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने शिकायत निस्तारण में प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के सभी 27 थानों ने रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अगस्त माह की मूल्यांकन रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की गई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आईजीआरएस टीम प्रभारी को इस उपलब्धि के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के अनुसार, प्रत्येक शुक्रवार को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की जाती है, जिससे कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। आईजीआरएस एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो नागरिकों को उनकी शिकायतें दर्ज कराने और त्वरित समाधान प्राप्त करने का आसान और प्रभावी माध्यम प्रदान करता है। अगस्त माह में प्रथम रैंक हासिल करना नागरिक संतुष्टि और प्रशासन पर भरोसे का प्रमाण है।

कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस सभी नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने के प्रयास लगातार जारी रखेगी। प्रत्येक थाने में एक पुलिसकर्मी शिकायतों के निस्तारण के लिए तैनात है और प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाता है। पुलिस कमिश्नर ने आईजीआरएस सेल के कर्मचारियों और सभी थानों के तैनात पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देकर उनकी मेहनत और उत्साह की सराहना की।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img