Noida Cyber Crime: नोएडा में कोस्ट गार्ड अधिकारी से 85 लाख की साइबर ठगी

Noida Cyber Crime: नोएडा में कोस्ट गार्ड अधिकारी से 85 लाख की साइबर ठगी

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कोस्ट गार्ड अधिकारी से 85 लाख रुपये की ठगी कर ली। सेक्टर 52 निवासी कोस्ट गार्ड अधिकारी कल्पित दीक्षित सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने के बाद लिंक पर क्लिक कर ठगों के संपर्क में आए थे। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ठगों ने पहले अधिकारी को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और एक एप पर रजिस्ट्रेशन कराया। शुरुआत में उनसे छोटी राशि इन्वेस्ट कराई गई और मुनाफा भी दिखाया गया। इस भरोसे के बाद 26 अगस्त तक 28 बार में कुल 85 लाख रुपये निवेश करा लिए गए। इसके बाद पोर्टफोलियो में 5.5 करोड़ रुपये तक का बैलेंस दिखने लगा।

जब पीड़ित ने अपनी राशि निकालने की कोशिश की तो ठगों ने 15 प्रतिशत टैक्स और मांगा। अधिकारी ने जब अतिरिक्त राशि देने से इनकार किया तो उन्होंने संपर्क तोड़ दिया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img