उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिवार में कोहराम

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में एक सड़क हादसे में इंटर कॉलेज के कक्षा 12वीं के छात्र पुष्कर (19) की मौत हो गई। पुष्कर अपने परिवार की एक महिला को अस्पताल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुष्कर गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक छात्र के पिता लख्मी ने बताया कि पुष्कर तीन भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर पर थे। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता लख्मी, मां देशना, भाई सचिन, बहन मधु और गुनगुन व छोटे भाई ध्रुव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में गमगीन माहौल है।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img