Mustafabad Stabbing: दिल्ली के मुस्तफाबाद में सनकी आशिक का हमला, लड़की पर चाकू से वार, हालत गंभीर

Mustafabad Stabbing: दिल्ली के मुस्तफाबाद में सनकी आशिक का हमला, लड़की पर चाकू से वार, हालत गंभीर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफाबाद इलाके में एक सनकी आशिक ने शादीशुदा लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। गुरुवार देर शाम हुई इस घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक काफी समय से लड़की को परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत पहले भी दयालपुर थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन मामला शांत होने पर रफ्ता-दफा हो गया। इसी बीच 25 अगस्त को लड़की की शादी हो गई। शादी के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और आखिरकार उसने लड़की पर हमला कर दिया।

घटना के अनुसार गुरुवार को लड़की बाजार से सामान लेकर अपने भाई के घर लौट रही थी। घर के सामने गली में आरोपी ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में वार लगने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता के परिवार वालों ने कहा कि अगर पुलिस ने पहले शिकायत पर सख्त कार्रवाई की होती तो यह वारदात नहीं होती।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img