नई दिल्ली: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया एम्स 

नई दिल्ली, 5 सितंबर : रोगी देखभाल, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र में कार्यरत एम्स दिल्ली ने अपने 22 सदस्यीय मेडिकल टीम को पंजाब भेजा है जो बाढ़ प्रभावित लोगों को उपचार उपलब्ध कराएगी।

एम्स दिल्ली के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रोफेसर अमरिंदर सिंह मल्ही ने बताया कि एम्स के शिक्षक डॉक्टरों के संगठन फैम्स की पहल पर डॉक्टरों का दल अमृतसर पहुंच गया है। इस दल में मेडिसिन, मनोचिकित्सा, बाल रोग, सामुदायिक चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, रेडियोडायग्नोसिस और प्रयोगशाला चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ नर्सिंग अधिकारी शामिल हैं।

डॉ. मल्ही ने बताया कि हमारा दल पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा राहत और मानवीय सहायता प्रदान करने के कार्य में जुटा हुआ है। इसके लिए हमने अजनाला, रामदास, गागोमहल और घोनेवाल स्थित गुरुद्वारों में मेडिकल कैंप लगाए हैं। जहां बाढ़ प्रभावित लोगों को चिकित्सीय देखभाल, दवाइयां व मानवीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

बता दें कि जम्मू और हिमाचल में भारी बारिश के चलते पंजाब के कई जिलों में बाढ़ आ गई है। अमृतसर में रावी नदी पर स्थित धुस्सी बांध तीन स्थानों से टूटने के बाद नदी का पानी तेजी से गांवों में घुस गया है। रामदास-अजनाला बेल्ट के करीब 40 गांव जलमग्न हो गए हैं। वहीं, व्यास और रावी नदियों के बीच स्थित गुरदासपुर जिले के अनेक गांव भी बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। राहत और बचाव कार्य में सेना, प्रशासन और पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img