नई दिल्ली: आयुष सेवाओं के विकास व गुणवत्ता में तेजी लाएगी सरकार

नई दिल्ली, 4 सितंबर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के बीच तालमेल बेहद जरुरी है ताकि पीएम मोदी के स्वस्थ राष्ट्र -स्वस्थ नागरिक लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सके।

यह बातें नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. पॉल ने ‘राष्ट्रीय आयुष मिशन और राज्यों में क्षमता निर्माण’ को लेकर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में आयोजित दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में वीरवार को कहीं। उन्होंने केंद्र एवं राज्यों के बीच सहयोगात्मक कार्रवाई के महत्व पर भी बल दिया। इस शिखर सम्मेलन में देश भर के वरिष्ठ नीति निर्माताओं, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य अधिकारियों, क्षेत्र विशेषज्ञों और हितधारकों ने राष्ट्रीय और उप-राष्ट्रीय स्तर पर आयुष क्षेत्र को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। स्वास्थ्य मंत्रालय के आयुष उप महानिदेशक डॉ. ए. रघु ने विचार-विमर्श और प्रमुख सिफारिशों का सारांश प्रस्तुत किया और राज्यों से इस क्षेत्र में समन्वित और निरंतर विकास सुनिश्चित करने के लिए समर्पित आयुष मंत्रालयों या विभागों के निर्माण पर विचार करने का आग्रह किया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img