प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति और उनके परिवार पर विपक्षी दलों के आपत्तिजनक बयान लोकतंत्र की गरिमा को कमजोर करते हैं : भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति और उनके परिवार के खिलाफ विपक्षी दलों के आपत्तिजनक बयान लोकतंत्र की गरिमा को कमजोर करते हैं। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, विपक्ष की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि कल आईएनडीआई गठबंधन के सभी नेताओं के सामने राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने नरेंद्र मोदी के परिवार पर टिप्पणी की थी। श्री त्रिवेदी ने कहा कि यह चुनाव आदर्शों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बांटने वाली ताकतें हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी हर भारतीय को अपना परिवार मानते हैं।

डॉ. त्रिवेदी ने प्रवर्तन निदेशालय के समन की अवहेलना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img