UP Janata Darshan: अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं, शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

UP Janata Darshan: अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं, शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से अवैध कब्जे, धमकी और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के सामने अवैध कब्जे और धमकी से जुड़े कई मामले आए। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा उनकी जमीनों पर अवैध कब्जा करने के साथ उन्हें लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष और तेजी से जांच की जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि अपराध और अवैध कब्जे से जुड़े मामलों की विवेचना में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ितों को समय पर न्याय मिले और दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाए।

जनता दर्शन में गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा से जुड़े एक बिल्डर के खिलाफ भी शिकायत सामने आई। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट की रजिस्ट्री कई लोगों के नाम कर दी, जिससे खरीदारों को आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में बिल्डर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से सभी शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img