Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

यमुना विकास प्राधिकरण बुलंदशहर के 40 गांव में करेगी अधिग्रहण

प्राधिकरण 77000 करोड़ रुपए करेगी खर्च
प्राधिकरण 77000 करोड़ रुपए करेगी खर्च

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा यमुना विकास प्राधिकरण 40 गांव का अधिग्रहण ताकि जेवर में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को जोड़ने का काम किया जा सके। इसके चलते वेयरहाउस, लॉजिस्टिक और नई एक्सप्रेस में बनाने के लिए रेजिडेंशियल और इंडियन रेलवे, रेपिड रेल, और मेट्रो रेल के लिए कनेक्टिविटी को जोड़ने की खातिर बुलंदशहर के 40 गांव का अधिग्रहण करने का निर्णय यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने लिया है। इस एरिया को डेवलप करने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण 77 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी और 5 वर्षों के अंदर इस एरिया को पूरी तरीके से डेवलप कर दिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा जेवर में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की खातिर अब यमुना विकास प्राधिकरण के द्वारा बुलंदशहर के 55 गांव सम्मिलित किए गए हैं जिनमें से 40 गांव की जमीन का अधिग्रहण करने का कार्य यमुना विकास प्राधिकरण करेगी। जिसके चलते इस एरिया को और ज्यादा डेवलप करने की खातिर वेयरहाउस और लॉजिस्टिक के साथ ही एक्सप्रेसवे और इंडियन रेलवे के साथ रैपिड रेल मेट्रो रेल को जेवर एयरपोर्ट के नॉर्थ और ईस्ट एरिया के कनेक्टिविटी जोड़ने की खातिर बुलंदशहर के 40 गांव की जमीन अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है।

प्राधिकरण 77000 करोड़ रुपए करेगी खर्च

यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के 40 गांव में 16 सेक्टर की 1600 हेक्टेयर आपसी सहमति से खरीद ली गई है। जबकि 4500 हेक्टेयर की जमीन का प्रस्ताव बनाया गया है जबकि इसके अलावा 350 हैकटेयर पुनर अधिग्रण से जमीन लेंगे। जबकि कल 6000 प्लस हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। इसके लिए 13000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जबकि 63000 करोड़ रुपए इस जमीन को डेवलप करने के लिए खर्च किए जाएंगे। 3 सालों के अंदर जमीन का अधिग्रहण कर लिया जाएगा और 5 वर्षों में इस जमीन को डेवलप कर दिया जाएगा की 2019 तक मास्टर प्लान 2041 का तैयार कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *