उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में विकास महोत्सव समारोह का आगाज, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार की मौजूदगी में हुआ समारोह का आयोजन

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) जिले के प्रदर्शनी मैदान स्थित निकुंज हॉल में मंगलवार को तीन दिवसीय विकास महोत्सव समारोह शुरू हुआ।महोत्सव का आयोजन केंद्र सरकार के 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूपी सरकार के राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, डीएम श्रुति शर्मा व जनप्रतिनिधियों ने किया। ‌इस दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को अनुदान और प्रांमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘उत्तर प्रदेश, देश का ग्रोथ इंजन’ रखा गया, जो सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति पर आधारित था।

संदेश पत्रिकाएं वितरित कीं
दरअसल, प्रदर्शनी स्थल को रंगोली, फूल-मालाओं और गुब्बारों से सजाया गया। विभिन्न सरकारी विभागों ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए। सूचना विभाग ने ‘उत्तर प्रदेश विकास पुस्तिका’ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश पत्रिकाएं वितरित कीं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ‘8 साल बेमिसाल’ थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राज्य मंत्री डॉ अरुण सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अतुल तेवतिया, जिलाधिकारी श्रुति शर्मा, एसएसपी श्लोक कुमार और विधायकों ने उत्कृष्ट के 8 वर्ष विकास पुस्तिका का विमोचन किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से पात्र परिवारों बेटियों की शादी में सरकारी अनुदान व अन्य योजनाओ के प्रमाण पत्र वितरित किए।

ये रहे मौजूद
इस दौरान विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, विधायक मीनाक्षी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, ठाकुर सुनील सिंह आदि रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img