उत्तर प्रदेश,नोएडा: मोतिहारी के बीटेक छात्र की नोएडा में संदिग्ध मौत

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश,नोएडा। नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहे बिहार के हरैया गांव निवासी बीटेक छात्र निशांत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला।सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है और दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।

निशांत कुमार शारदा यूनिवर्सिटी नोएडा में आर्किटेक्चर से बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। होली के मौके पर वह 7 मार्च को अपने पैतृक गांव हरैया आया था। उसने परिवार के साथ धूमधाम से होली त्योहार मनाया। 15 मार्च को वह वापस नोएडा चला गया था।निशांत के पिता भरत प्रसाद कुशवाहा ने दावा किया कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। उनका आरोप है कि निशांत के ही दोस्तों ने उसे मारकर पंखे से लटका दिया। उन्होंने नेपाल के बिरगंज निवासी मनीषा पटेल और निशांत के दोस्त प्रियांशु पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

मृतक के पिता के अनुसार, मनीषा पटेल पहले निशांत से प्रेम करती थी। बाद में उसका रिश्ता निशांत के दोस्त प्रियांशु से हो गया। इसी विवाद के चलते मनीषा और प्रियांशु ने मिलकर निशांत की हत्या कर दी। परिजनों ने कहा कि जब शव को देखा गया तो ऐसा लग रहा था कि उसे जानबूझकर पंखे से टांगा गया हो।

नोएडा पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों से बयान लेकर आवेदन लिया है और हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। लेकिन परिजनों के आरोपों के बाद मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। निशांत का शव जब पैतृक गांव हरैया पहुंचा तो वहां मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से सदमे में हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img