उत्तर प्रदेश : सांप के डसने पर युवक ने दिखाई बहादुरी, जिंदा सांप को पकड़कर पहुंचा अस्पताल

Hapur News : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रतूपुरा में रविवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां सांप के डसने के बाद एक युवक ने घबराने के बजाय अद्भुत साहस का परिचय दिया। युवक ने न केवल खुद को संभाला बल्कि जिस सांप ने उसे काटा था, उसे पकड़कर साथ में अस्पताल पहुंच गया, जिसे देखकर डॉक्टर और मौजूद लोग भी चौंक गए।

जानकारी के अनुसार जनपद मेरठ के गांव धौलड़ी रसूलपुर निवासी साजिद अपने मामा इब्राहिम के यहां रतूपुरा आया हुआ था। रविवार को वह गांव के पास बने स्विंग पुल पर नहा रहा था, तभी अचानक एक सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। इस अप्रत्याशित घटना के बावजूद साजिद ने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत उस सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया।

इसके बाद वह परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखैड़ा पहुंचा। युवक के हाथ में जिंदा सांप देखकर अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। जैसे ही चिकित्सकों को सांप के डसने की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया और युवक की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया।

उधर पकड़े गए सांप को बाद में सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां लोग युवक की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं, वहीं चिकित्सक ऐसे मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

सीएचसी सिखैड़ा के प्रभारी डॉ. अमित बैसला ने बताया कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या किसी भी प्रकार के अंधविश्वास में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि केवल चिकित्सकीय उपचार ही सुरक्षित और प्रभावी उपाय है, इसलिए तुरंत अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवाना जरूरी है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img