उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में गूंजा दंगल का दम, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह बोले बिहार में NDA बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में शहीद आईपीएस नरेंद्र सिंह की स्मृति में 18वें विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें कैसरगंज से भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वहीं देशभर के नामी पहलवानों ने अपनी ताकत का जलवा दिखाया।

इस प्रतियोगिता में लाखों रुपये के दांव लगे और विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए। जिसमें प्रथम विजेता को बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख ग्यारह हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। द्वितीय विजेता को एक लाख इक्यावन हजार रुपये तथा तृतीय विजेता को इकहत्तर हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा

दंगल देखने हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। जिनमें आसपास के जनपदों से भी लोग शामिल रहे। दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। वहीं कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर भी कुछ समय के लिए उपस्थित रहे। हालांकि उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी

मुख्य अतिथि बृजभूषण सिंह ने मंच से कहा कि बिहार में जल्द ही NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। भाजपा और नीतीश कुमार मिलकर मजबूत सरकार बनाएंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img