Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अतिक्रमण से परेशान निवासियों ने मांगी मदद, अधिशासी अधिकारी से मिले

Hapur News : शहर के कोठी गेट बाजार के निवासियों ने अतिक्रमण से परेशान होकर नगर पालिका से मदद मांगी है। आज अधिशासी अधिकारी एसके मिश्रा से मिलकर बाजार निवासियों ने अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई।

क्या है समस्या?

ज्ञापन देते हुए सुयश वशिष्ठ ने बताया कि वर्तमान में गोल मार्केट, कोठी गेट और बर्तन बाजार की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। इन रास्तों पर एक सरकारी अस्पताल और दो निजी अस्पताल हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानें आगे बढ़ा ली हैं। दुकानों के सामने स्थाई ठेले भी लगवा रखे हैं। वे इन ठेलों से प्रतिदिन शुल्क वसूलते हैं।

जाम की समस्या

अतिक्रमण का हाल यह है कि जाम लगने पर कई घंटों तक इन बाजारों में वाहन निकलना तो दूर, लोग पैदल भी नहीं निकल पाते। निवासियों ने चिंता जताई कि यदि कोई आपात स्थिति जैसे आगजनी या मेडिकल इमरजेंसी हो जाए, तो एंबुलेंस या अन्य सहायता भी समय पर नहीं पहुंच पाएगी।

निवासियों की मांग

बाजार वासियों ने अधिशासी अधिकारी से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कुछ समय बाद यह ज्ञापन आंदोलन का रूप ले सकता है। निवासियों को नगर पालिका परिसर में आमरण अनशन पर बैठना पड़ सकता है।

निवासियों की मांग पर कार्रवाई की उम्मीद

अधिशासी अधिकारी एसके मिश्रा ने निवासियों की मांग पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह है कि नगर पालिका अतिक्रमण की समस्या का समाधान करने में कितनी सफल होती है। इस अवसर पर नवल किशोर आर्य, अंकुर अग्रवाल, विशेष शर्मा, शुभम गोयल, वरुण गोयल सहित अन्य निवासी मौजूद थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें