उत्तर प्रदेशभारत

 उत्तर प्रदेश, नोएडा: हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर

 उत्तर प्रदेश, नोएडा: हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर

अजीत कुमार

 उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हैबतपुर के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को बुल्डोजर चलाया। प्राधिकरण ने डूब एरिया में बने शिवम एंक्लेव के करीब 10 हजार वर्ग मीटर डूब एरिया पर हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अवैध रूप से बने करीब 10 घरों को तोड़ दिया गया। एनजीटी के आदेश पर सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशानुसार ग्रेनो प्राधिकरण के परियोजना व भूलेख विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। लोगों ने हिंडन के किनारे कालोनाइजरों से जमीन लेकर घर बना लिए थे। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने अतिक्रमण करने वाले को चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह एरिया चाहे डूब क्षेत्र ही क्यों न हो। एसीईओ ने लोगों से भी अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

दरअसल, डूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने सिंचाई विभाग से कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी थी। प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में होने के नाते ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व सिंचाई विभाग ने पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम हैबतपुर के खसरा संख्या 180, 181, 184, 194, 195, 196, 198, 199, 201, 202, 206, 211 और 212 की जमीन हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में स्थित है। डूब क्षेत्र होने के बावजूद कालोनाइजर चोरी-छिपे प्लॉटिंग कर रहे हैं। शिवम एंक्लेव के नाम से अवैध कालोनी बसा रहे थे। दूरदराज से रोजगार की तलाश में आने वाले लोग घर की चाहत में इन कालोनाइजरों से जमीन खरीद कर निर्माण कर लिए थे। इन लोगों को प्राधिकरण की तरफ से नोटिस भी जारी अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। एनजीटी के आदेश पर प्राधिकरण के परियोजना विभाग, सिंचाई विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई में 10 से अधिक निर्मित घर और 15 बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया गया। सुबह करीब 7 बजे से कार्रवाई शुरू हुई और दो घंटे तक चली। इस कार्रवाई में 4 जेसीबी और 3 डंफरों का इस्तेमाल किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान महाप्रबंधक एके सिंह, ओएसडी राम नयन सिंह, प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, वरिष्ठ प्रबंधक सीवर विभाग विनोद शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक रतिक, प्रबंधक अभिषेक सिंह, नितीश कुमार और बिजेंद्र कुशवाहा, सहायक प्रबंधक राजीव मोटला, राम किशन, भूपेंद्र त्यागी सहित पुलिस पुलिस अधिकारी दीक्षा सिंह, पुलिस बल और सिंचाई विभाग की टीम मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players