Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा को मिला पहला कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट, गोशाला के गोबर से बनेगा ईंधन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा को मिला पहला कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट, गोशाला के गोबर से बनेगा ईंधन

रिपोर्ट: अजीत कुमार

ग्रेटर नोएडा अब स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाने जा रहा है। शहर का पहला कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट जलपुरा स्थित प्राधिकरण की गोशाला में स्थापित किया जाएगा, जो गोवंशों के गोबर से बायो गैस बनाएगा। सोमवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने किया।

करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्लांट प्रतिदिन 50 टन गोबर प्रोसेस करने की क्षमता रखेगा और निर्माण का पूरा खर्च एस3 फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वहन किया जाएगा। यह प्लांट एक साल के भीतर तैयार हो जाएगा और इसके माध्यम से ईंधन उत्पादन के साथ-साथ आमदनी का एक नया स्रोत भी गोशाला को मिलेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि गोमाता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है और इस प्लांट से गोबर को ऊर्जा में बदलकर न केवल गोशाला को आर्थिक रूप से मज़बूती मिलेगी, बल्कि शहर को पर्यावरण के क्षेत्र में एक नई दिशा भी मिलेगी। उन्होंने इस प्रयास के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों की सराहना की और कहा कि सरकार और प्रशासन दोनों मिलकर स्वच्छता, ऊर्जा और गौसेवा को एक साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस बायो गैस प्लांट से आस-पास के पशुपालकों को भी लाभ होगा, वे अपने गोबर को प्लांट को बेच सकेंगे, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।

एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि यह प्लांट स्वच्छ भारत अभियान और ग्रीन इंडिया की मुहिम को मजबूती देगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे गोबर को नालियों या सीवर में न डालें, जिससे जल निकासी की समस्या पैदा होती है। एस3 फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर विरल शाह ने बताया कि यह ग्रेटर नोएडा का पहला बायो गैस प्लांट होगा, जिससे उत्पादित गैस का उपयोग रसोई गैस के रूप में या वाहनों के ईंधन के तौर पर किया जा सकेगा। इस संबंध में आईजीएल से बातचीत भी चल रही है।

इस परियोजना की शुरुआत से ग्रेटर नोएडा न केवल स्वच्छ और हरित शहरों की श्रेणी में मजबूत कदम बढ़ाएगा, बल्कि गौशालाओं की आत्मनिर्भरता और पशुपालकों की आमदनी में भी इज़ाफा करेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में ओएसडी गिरीश कुमार झा, जीएम आरके भारती, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम, प्रबंधक मनोज चौधरी, एस3 फ्यूल के को-फाउंडर गरुण गौतम सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें