उत्तर प्रदेश, नोएडा: दलित प्रेरणा स्थल के सामने आज वाहनों के रास्ते बदलेंगे

अजीत कुमार
 उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल में गुरुवार को कांशीराम की पुण्यतिथि पर अधिक संख्या में लोग जुटेंगे। इसको देखते हुए जरूरत पड़ने पर दलित प्रेरणा स्थल के सामने वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा। डीसीपी यातायात डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परी चौक की तरफ से आने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर निकाला जाएगा। यहां से अट्टा पीर, रजनीगंधा चौराहा और सेक्टर-15 गोलचक्कर होते हुए वाहन चालक जा सकेंगे। दलित प्रेरणा के गेट नंबर-4 के सामने वाहनों का दबाव बढ़ने पर एमपी टू एलिवेटेड रोड से आकर जीआईपी मॉल के सामने से होते हुए फिल्म सिटी फ्लाईओवर होकर डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर की तरफ जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा।

इन वाहनों को सेक्टर-18 से रजनीगंधा चौराहा, सेक्टर-1 गोलचक्कर होते हुए डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर की ओर भेजा जाएगा। डीसीपी ने बताया कि चिल्ला बॉर्डर से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों के रास्तों में भी जरूरत पड़ने पर बदलाव किया जाएगा। चिल्ला बॉर्डर की तरफ से आने वाले वाहनों को सेक्टर-15 गोलचक्कर से रजनीगंधा चौराहा, अट्टा पीर से सेक्टर-37 होकर गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। यातायात से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर पर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

बसें डीएनडी पर सड़क किनारे खड़ी होंगी कार्यक्रम में परी चौक

सेक्टर-37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर-1 के अंदर होगी। दिल्ली के डीएनडी व अक्षरधाम मंदिर की ओर से आने वाले लोग फिल्म सिटी में बनी बहुमंजिला पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे। कालिंदी कुंज की ओर आने वाले लोग अपने वाहनों को सेक्टर-95 गंदे नाले के पास बनी दलित प्रेरणा स्थल पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे। बसों के लिए डीएनडी पर पार्किंग बनाई गई है। डीएनडी टोल के पास बाईं ओर व सड़क किनारे बसें खड़ी कर सकेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img