Noida cyber fraud: नोएडा में ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग एप के जरिए ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, दो आरोपी गिरफ्तार

Noida cyber fraud: नोएडा में ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग एप के जरिए ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के फेस-1 थाना पुलिस ने साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग एप के जरिए युवाओं से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—सचिन गोस्वामी और कुणाल गोस्वामी—को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मूल रूप से अलग-अलग जनपदों के रहने वाले हैं और लंबे समय से ऑनलाइन फ्रॉड में सक्रिय थे।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह गेमिंग और बैटिंग एप के माध्यम से लोगों को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देता था। आरोपी युवाओं को निवेश के झांसे में फँसाते और फिर उनके जमा किए पैसे लेकर फरार हो जाते थे। अब तक लाखों रुपये की ठगी इन अभियुक्तों द्वारा की जा चुकी है। पुलिस ने सेक्टर-2 इलाके में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। मौके से 7 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन और विभिन्न कंपनियों के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग ठगी के संचालन में किया जा रहा था।

डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद ने बताया कि आरोपियों पर ठोस डिजिटल सबूत मिले हैं और उनके नेटवर्क तथा बैंक ट्रांजैक्शनों की जाँच की जा रही है। पुलिस गिरोह से जुड़े संभावित अन्य सदस्यों की तलाश में भी लगी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग एप के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के लिए लोग सावधान रहें और बिना सत्यापन के किसी भी लिंक, एप या निवेश सलाह पर भरोसा न करें। यह गिरफ्तारी साइबर ठगी के लगातार बढ़ते मामलों के बीच नोएडा पुलिस की एक महत्वपूर्ण कामयाबी मानी जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img