उत्तर प्रदेश, नोएडा:सेक्टर-52 उपकेंद्र से ठप हुई बिजली आपूर्ति, 4 घंटे परेशान रहे उपभोक्ता

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। रविवार को भी कई सेक्टरों में लोगों को तीन से चार घंटे की बिजली कटौती झेलनी पड़ी। शनिवार देर रात को सेक्टर-52 के बिजली उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के कारण चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रविवार को भी सेक्टर-18 समेत कई अन्य सेक्टरों में बिजली आपूर्ति में व्यवधान की शिकायतें मिलीं, जिसने लोगों का सब्र टूट गया और उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1912 समेत सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शिकायतें दर्ज कराई।
दरअसल, शनिवार रात करीब 11 बजे सेक्टर 52 के उपकेंद्र में खराबी आ गई। जिसके चलते आसपास के सेक्टरों में अंधेरा छा गया। गर्मी में सेक्टर-70, 71, 73,75, 76 इलाकों में आधी रात तक बिजली गुल रही। गर्मी के मौसम में बिना बिजली के लोग पसीने से तर-बतर रहे। सेक्टर -71 निवासी बृजेश गुर्जर का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे सेक्टर के लोग आधी रात तक परेशान रहे। रविवार को स्थिति और गंभीर हो गई, जब सेक्टर 18, सेक्टर 19 और सेक्टर 27 जैसे प्रमुख इलाकों में बिजली सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित हुई। हालांकि सेक्टर-18 में विद्युत निगम ने घोषित शटडाउन ले रखा था, लेकिन आसपास के सेक्टरों व गांवों में भी बिजली गुल होने से परेशानी ज्यादा बढ़ गई। मुख्य अभियंता एसके जैन का कहना है कि सेक्टर-18 में एलटी लाइन और विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी कार्यों को पूरा करने के लिए करीब छह घंटे का शटडाउन लिया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img