उत्तर प्रदेश, नोएडा: युवाओं को देश की रक्षा और विकास में भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा में स्वदेशी का योगदान व आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शारदा विश्विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को देश की रक्षा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने स्वदेशी तकनीकों, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह विचार प्रमुख डॉ़ राजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सैन्य बल पर निर्भर नहीं करती, बल्कि तकनीकी, आर्थिक और औद्योगिक आत्मनिर्भरता भी उसकी मजबूत नींव है।

स्वदेशी को बढ़ावा देकर हम न केवल राष्ट्र की सुरक्षा को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि आर्थिक समृद्धि की ओर भी कदम बढ़ाते हैं। वहीं वायु सेना के पूर्व अधिकारी डॉ़ दीपक शर्मा ने अपने अनुभव और आज की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनना ही होगा और उसका मार्ग स्वदेशी जागरण से होकर ही जाएगा। इस दौरान कपिल नारंग ने स्वदेशी जागरण मंच की वैचारिक यात्रा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शारदा विवि के एसोसिएट डीन रिसर्च डॉ़ मोहित साहनी, गिरीश कोटनाला, डॉ़ ऋचा तोमर, डॉ़ नीरज कौशक, डॉ़ गौरव, डॉ़ दिव्या त्रिपाठी, डॉ़ अमित अत्रि, डॉ़ सुरेंदर, डॉ़ सुशांत, डॉ़ अंशु, डॉ़ तरुण वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img