उत्तर प्रदेश, नोएडा: शाहबेरी में 6 अवैध कट बंद, जाम से निपटने का प्लान बी हो रहा तैयार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में जाम की समस्या से निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने प्लान B तैयार किया है। इसके तहत 6 अवैध कट बंद कर दिए गए हैं। प्लान B के तहत अवैध रैंप को भी हटाया जाएगा। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। जल्द ही अवैध रैंप को तोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि प्लान बी के पूर्ण रूप से लागू होने के बाद शाहबेरी में जाम से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी।

शाहबेरी में पांच कट अभी भी खुले हुए हैं। सारे कट अवैध है। इन कट से लोग रॉन्ग साइड गाड़ी चलाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है और जाम लगता है। इन पांच कट को भी बंद किया जाना जरूरी है। हालांकि स्थानीय लोगों की मांग पर इन पांच कट को अभी खुला रखा गया है लेकिन प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो इन कट को भी बंद किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटेडा गोलचक्कर से शुरू होकर क्रॉसिंग को जोड़ने वाला शाहबेरी मार्ग करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा है। यहां पर सड़क को चौड़ा तो कर दिया गया है, लेकिन अवैध कट के अलावा कई बिजली के खंभे अभी भी लगे हुए हैं जो कि ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं। इन खंभो को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बिजली के खंभे हटने के बाद और अवैध रैंप टूटने के बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।

कमियां होगी खत्म

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले शाहबेरी मार्ग में सड़क चौड़ा करने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद से ट्रैफिक जाम की समस्या में थोड़ी कमी आई है, जो कमियां रह गई है उनको भी जल्द दूर किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img