Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसान संगठनों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसान संगठनों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया
संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े एक दर्जन से अधिक संगठनों के निर्णायक मंडल ने बैठक कर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े एक दर्जन से अधिक संगठनों के निर्णायक मंडल ने बैठक कर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। किसानों को 10 फीसदी आबादी भूखंड, नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ आदि मुद्दों पर 7 जनवरी को जिला प्रशासन और तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ होने वाली वार्ता की रूपरेखा बनाई।

बैठक में आंदोलन के दौरान किसानों को जेल भेजे जाने और वापस आने के बाद की परिस्थितियों की समीक्षा की गई। आंदोलन को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां तय की गई। सभी संगठनों के प्रतिनिधियों की राय से अलग-अलग काम के लिए कमेटियों का गठन किया गया। निर्णायक मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के बच्चों के सामने रोजगार की समस्या पैदा हो गई है। बैठक में भाकियू टिकैत, भाकियू महात्मा टिकैत, भाकियू अजगर, भाकियू कृषक शक्ति, भाकियू संपूर्ण भारत,भाकियू मंच, भाकियू भानू, भाकियू यूनियन अखंड, भाकियू एकता, किसान मजदूर संघर्ष जनमोर्चा, किसान एकता महासंघ तथा जय जवान जय किसान मोर्चा और सिस्टम सुधर संगठन किसान आगरा के पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें