नई दिल्ली: मछुआरों की स्वदेश वापसी

नई दिल्ली, 5 जनवरी : भारतीय तटरक्षक बल और बांग्लादेश तटरक्षक बल ने एक -दूसरे देश के 185 मछुआरों को रविवार को रिहा कर दिया। इस आदान- प्रदान कार्यक्रम का मकसद मछुआरों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करना और उन्हें उनके परिवारों से मिलाना था।

इनमें भारत के 95 मछुआरों के साथ मछली पकड़ने वाली चार भारतीय नौकाओं के साथ समुद्र में डूब चुकी बांग्लादेशी नाव ‘कौशिक’ से बचाए गए 12 मछुआरों सहित 90 बांग्लादेशी मछुआरे शामिल थे। बांग्लादेश से स्वदेश वापसी के बाद भारतीय मछुआरों को दक्षिण 24 परगना में पश्चिम बंगाल राज्य मत्स्य अधिकारियों को सौंप दिया गया। हाल के महीनों में, कई भारतीय मछुआरों को बांग्लादेश के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है, जब वे अनजाने में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार कर बांग्लादेश के जल क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। कई बांग्लादेशी मछुआरों को भी भारतीय अधिकारियों ने इसी तरह की परिस्थितियों में पकड़ा है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img