Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचे

Noida Sector 53 Attack: केक लेने गए दो दोस्तों पर लाठी-डंडों से हमला, कार में भी तोड़फोड़

Noida Sector 53 Attack: केक लेने गए दो दोस्तों पर लाठी-डंडों से हमला, कार में भी तोड़फोड़

नोएडा के सेक्टर-53 में केक लेने पहुंचे दो दोस्तों पर चार युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों दोस्तों को लाठी-डंडों से पीटा और उनकी कार में भी तोड़फोड़ की। इस हमले में दोनों दोस्त घायल हो गए।

मामले में सेक्टर-71 निवासी प्रिंस यादव ने सेक्टर-24 थाने में अंश यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रिंस के मुताबिक दो नवंबर को वह अपने दोस्त तरुण के साथ कार से सेक्टर-53 स्थित आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स की मिठास स्वीट्स पर केक लेने गए थे।

शिकायत के अनुसार दुकान से बाहर निकलते ही अंश अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और इसके बाद आरोपियों ने दोनों दोस्तों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

प्रिंस का कहना है कि हमले से बचने के लिए वह कार में छिप गए, तो आरोपियों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में दोनों दोस्तों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में एक नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें