उत्तर प्रदेश, नोएडा: केपटाउन में लगा उत्तराखंडी मेला, गढ़वाली सॉन्ग पर झूमे निवासी

 

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 74 स्थित केपटाउन सोसाइटी में मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य उत्तरैणी मकरैणी उत्सव का शुभारंभ हो गया है। उत्तराखंड समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरी सोसाइटी को पहाड़ी संस्कृति के रंग में रंग दिया है। 13 जनवरी को लेक गार्डन में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक लोहड़ी का विशेष आयोजन होगा, जिसमें ढोल और डीजे की धुन पर लोग झूमेंगे।

केपटाउन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि सोसाइटी के मंदिर से निकली शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जो क्लब 1 में शाम 7 बजे तक चली। करीब 500 उत्तराखंड मूल के निवासियों वाली इस सोसाइटी में गढ़वाली फिल्मों की अभिनेत्री आयुषि जुयाल, जितेंद्र चौहान और शिवानी घिल्डयाल ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। स्थानीय बच्चों और महिलाओं ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
अरुण शर्मा ने बताया कि पहाड़ी खानों की विशेष थाली, जिसे उत्तराखंड के कुशल कारीगरों ने तैयार किया। साथ ही पहाड़ी कपड़ों, आभूषणों और खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी ने लोगों को खूब आकर्षित किया, जहां स्थानीय निवासियों ने जमकर खरीदारी की। 14 जनवरी को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी, दही और चूड़े का प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी दिन पतंगबाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img