उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में हैदराबाद की कंपनी ने पेश किया एयरक्राफ्ट

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ऑटो एक्सपो 2025 का आगाज ग्रेटर नोएडा में एक्सपो सेंटर में हो चुका है। बीते 19 जनवरी से 22 जनवरी तक यह कार का मेला चलेगा। इसमें हैदराबाद की एक उभरती हुई एविएशन कंपनी ने बिजली और हाइड्रोजन से चलने वाले अत्याधुनिक कार्गो और पैसेंजर एयरक्राफ्ट का प्रदर्शन किया है। यह एयरक्राफ्ट न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करेगा, बल्कि छोटे-छोटे शहरों, पहाड़ी क्षेत्रों और दूरदराज के इलाकों में सामान की ढुलाई को भी सरल और किफायती बनाएगा।

कंपनी की स्ट्रेटजी और बिजनेस हेड वैशाली ने बताया कि उनकी यह पहल एक एविएशन स्टार्टअप के रूप में की जा रही है। प्रदर्शित एयरक्राफ्ट लंबी दूरी के वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग में दक्ष हैं। विशेष रूप से वंदारगाहों, मल्टीनेशनल कंपनियों और पहाड़ी इलाकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। यह कार्गो एयरक्राफ्ट 100 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है और इसकी टारगेट रेंज 300 किलोमीटर है। यह पूरी तरह से ईको-फ्रेंडली है। जिससे सामान की ढुलाई में न केवल प्रदूषण कम होगा। बल्कि खर्च भी कम आएगा। कार्गो एयरक्राफ्ट में पायलट की आवश्यकता नहीं होगी, इसे कंट्रोल रूम से संचालित किया जाएगा। वहीं, चार से पांच यात्रियों को ले जाने वाले पैसेंजर एयरक्राफ्ट में पायलट मौजूद रहेगा। इस तकनीक से न केवल यात्रा सुरक्षित बनेगी। बल्कि दुर्गम क्षेत्रों तक संपर्क भी आसान होगा।

Read More: Noida Crime: सेंट्रल नोएडा में पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img