उत्तर प्रदेश, नोएडा: बॉयफ्रेंड और पत्नी ने मिलकर रची मर्डर की साजिश, दोनों गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी और उसकी पत्नी ने मिलकर युवती की हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जिसे सड़क दुर्घटना बताया जा रहा था, वह एक सोची-समझी साजिश थी।
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर स्थित अंसल प्लाजा मॉल के पास 16 जनवरी को काजल चौहान(22) की मौत हुई थी। शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना माना गया और परिजनों की शिकायत पर 18 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, पुलिस की गहन जांच में मामला कुछ और ही निकला।डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मिया खान के अनुसार, जांच में पता चला कि मृतका के प्रेमी शिव पांडे और उसकी पत्नी प्रतिमा ने मिलकर इस हत्या की योजना बनाई थी। दोनों ने जानबूझकर स्कॉर्पियो से काजल को टक्कर मारी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है।आरोपी शिव पांडे जिला सुल्तानपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पूर्व नियोजित थी और काजल को रास्ते से हटाने के लिए की गई थी। यह मामला दर्शाता है कि कैसे एक सामान्य दिखने वाली सड़क दुर्घटना के पीछे एक जघन्य अपराध छिपा हो सकता है।

एक साल से थे रिलेशन में
उन्होंने आगे खुलासा करते हुए बताया कि मृतका काजल और शिव पांडे पिछले 1 साल से रिलेशन में थे, जो पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। आरोपी शिव पांडे पहले से शादीशुदा था और उसकी शादी प्रतिमा नाम की महिला से हुई थी।इसके बारे में शिव पांडे ने काजल को नहीं बताया था और ना ही शिव पांडे की पत्नी प्रतिमा को काजल के बारे में कोई जानकारी थी। लगभग दो माह पहले शिव पांडे की पत्नी प्रतिमा और मृतका काजल को एक-दूसरे की जानकारी हो गई।जिसके बाद आरोपी की पत्नी और आरोपी के बीच में लड़ाई झगड़ा होने लगा और उस झगड़े के बाद शिव पांडे मृतका काजल से मिला तो काजल ने शिव पांडे की प्रॉपर्टी में हिस्सा लेने के लिए और स्कॉर्पियो गाड़ी को बेचकर उसमें से भी हिस्सा लेने के लिए उस पर दबाव बनाया।

प्रॉपर्टी को लेकर थी रार
इसके बारे में आरोपी शिव पांडे ने पूरी जानकारी अपनी पत्नी को दी और बताया कि ऐसे वह प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही है। इसके बाद पति-पत्नी ने प्लान बनाया और कहां की हम काजल को कहीं पर बुलाकर एक्सीडेंट करके उसको मार देंगे।इसी योजना के तहत उन्होंने 16 जनवरी को शिव पांडे ने काजल को कॉल करके तुगलपुर में बुलाया और फिर उसके बाद अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को तेजी से ड्राइव करते हुए काजल को कुचल दिया और उसकी हत्या कर दी और फिर उसके बाद वह मौके से फरार हो गए।अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिव पांडे और उसकी पत्नी प्रतिमा को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही पुलिस ने इस सड़क हादसे के मामले में आगे बढ़ोतरी की गई है और अब इस मामले में उस मुकदमे को हत्या में मुकदमा में तरमीम किया गया है।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img