उत्तर प्रदेश, नोएडा: अमित शाह के बयान का विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के बाद विरोध प्रदर्शन जारी हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) विभिन्न स्थानों पर अमित शाह और भाजपा के खिलाफ विरोध कर रही हैं। इसी सिलसिले में नोएडा में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की और उन पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।

सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास सेक्टर 20 थाना क्षेत्र की पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और विरोध को नियंत्रित करने के प्रयास किए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि गृहमंत्री अमित शाह देश से माफी मांगें या अपने पद से इस्तीफा दें। उनका कहना था कि अमित शाह के बयान ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, जो पूरी तरह से बर्दाश्त के बाहर है। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए इसे अंबेडकर के प्रति अपमान करार दिया।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सपा जिलाध्यक्ष आश्रय गुप्ता और सपा नेता सुनील चौधरी ने कहा, “बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर देश के संविधान निर्माता और दलितों के अधिकारों के रक्षक हैं। गृहमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी से देशभर में नाराजगी है। अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी, तो यह आंदोलन और तेज होगा।” उन्होंने इस मामले में गृहमंत्री से तुरंत माफी की मांग की और चेतावनी दी कि अगर माफी नहीं मांगी गई, तो विरोध और आंदोलन और बढ़ेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img