उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पूजा करने जा रही महिला के सिर पर डंडा मारकर किया घायल

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पूजा करने जा रही महिला के सिर पर डंडा मारकर किया घायल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के मंगरौली गांव में महिला के पूजा करने पर पाबंदी लगाने का मामला सामने आया है। जब महिला प्राचीन मंदिर में पूजा करने जा रही थी, तभी पड़ोसी महिला ने सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-167 स्थित दोस्तपुर मंगरौली गांव निवासी ममता शर्मा ने बताया कि वह रविवार को सुबह ग्यारह बजे के करीब गांव के ही एक प्राचीन मंदिर में पूजा करने जा रही थीं, तभी पड़ोसी महिला रामेश्वरी ने पीछे से उनके सिर पर डंडा मार दिया।

वह बुरी तरह से घायल हो गईं। उनका पूजा का सामान भी गिर गया। इससे उनकी पूजा खंडित हो गई। घटना की जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की सूचना नोएडा पुलिस के कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस की डॉयल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मदद से परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला का दूसरी महिला से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित महिला दूसरी महिला की जमीन पर मूर्ति स्थापित कर रही है। महिला अक्सर वहीं पर पूजा करने जाती है। जिस पर विपक्षी आपत्ति जता रहे हैं। महिला रविवार को भी पूजा करने जा रही थी, तभी विपक्षी महिला ने पीड़िता के सिर पर डंडा मार दिया। अब महिला ने आरोपी पक्ष पर उनकी आस्था को ठेस पहुंचाने, मारपीट करने समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों की महिलाओं से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players