उत्तर प्रदेश : बलंदशहर में बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय गैंग के तीन हथियार सप्लायर गिरफ्तार

Bulandshar News : (अवनीश त्यागी) सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने बीती रात हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सीओ राघवेन्द्र मिस्रा ने बताया कि देर रात रात्रि को थाना सिकंदराबाद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गांव गेसूपुर नहर चैक पोस्ट के पास से अवैध असलहा और कारतूस की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्तों को अवैध असलहा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

ये है गिरफ्तार आरोपी

1. रुहैल उर्फ साहिल पुत्र स्वर्गीय हबीब निवासी मौहल्ला मोरीगेट नंबर 27 थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर।

2. आरिश पुत्र आरिफ निवासी मौहल्ला रिसालदारान शीशे वाली मस्जिद थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर।

3. साकिब पुत्र नदीम निवासी मौहल्ला जमाईपुरा थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर।

फरार आरोपी

एक अभियुक्त सलमान पुत्र हनीफ निवासी मौहल्ला रिसालदारान कस्बा और थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर फरार है।

पुलिस ने ये बरामद किया

4 अवैध पिस्टल 0.32 बोर मय 6 जिंदा कारतूस (मेड इन इटली)

1 मोटरसाइकिल यामाहा नंबर DL-5SDH-4971 एमवी एक्ट में सीज

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़ आदि राज्यों और जनपदों में अभियुक्त सलमान को ऑन डिमांड अवैध असलहा और कारतूस सप्लाई करते थे। सलमान थाना सिकंदराबाद का हिस्ट्रीशीटर है।

आगे की कार्रवाई

सीओ ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना सिकंदराबाद पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img