उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में शादी की ज़िद पर अड़ी प्रेमिका का गला काटकर की हत्या, प्रेमी ने सर धड़ से अलग कर दूर फेंका

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : जनपद बुलंदशहर के बुगरासी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव घुंघरावली के जंगल में 15 मार्च को महिला की मिली सिर कटी लाश केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की शिनाख्त बबली के रूप में हुई है। महिला की हत्या उसीके प्रेमी ने अपने भाई और मित्र के साथ मिलकर की थी। महिला अपने प्रेमी पर शादी का दवाब बना रही थी। जबकि, प्रेमी ने महिला को बिना बताए 12 दिसंबर को अन्य कहीं शादी कर ली थी।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि गांव सुलैला निवासी हत्यारे बबली को घर पर एक कार्यक्रम में शामिल करने के लिए लाए और रास्ते मे जंगल में ही उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। 15 मार्च को घुंघरावली-फरीदाबांगर के जंगल में 35 वर्षीय एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी।

लाश के मिलने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सात घंटे की मशक्कत के बाद महिला का सर मिल पाया था। महिला के सीधे बाजू पर गुदे नाम वाले टैटू से पुलिस शव की शिनाख्त में लगी हुई थी। अब पुलिस को सफलता मिल गई है।

प्रेमी ने की दूसरी शादी
पुलिस ने बताया कि कल्याणपुर निवासी महिला बबली का क्षेत्र के गांव सुलैला निवासीगण विकास पुत्र रोहतास से प्रेम चल रहा था। वहीं, दोनों मुरादनगर में एक साथ पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। विकास ने अपनी परिवार की मर्जी से 12 दिसंबर को शादी कर ली। शादी की जानकारी होम पर बबली ने विकास से शादी का दवाब बनाना शुरू कर दिया। बबली का कहना था कि पिछले काफी समय से विकास उसके साथ पति की तरह रह रहा है। विकास पर उन्होंने अपनी सारी कमाई लुटाने के साथ लोन लेकर भी दिया है। उसके बाद विकास ने धोखा दिया।

विकास ने रच डाली बबली की हत्या की साजिश
महिला ने विकास के परिजनों को प्रेम की बात बताने की चेतावनी दे डाली। इससे भयभीत विकास ने बबली की हत्या की साजिश रच डाली। 14 मार्च की शाम विकास महिला को अपने परिवार में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए ले आया।

ब्रजघाट बस से आने के बाद विकास का भाई सचिन तथा गजरौला निवासी उसका दोस्त अमन बाइक लेकर ब्रजघाट पहुंचे। गाड़ी नहीं मिलने की बात कहते हुए चारों एक ही बाइक पर क्षेत्र के घुंघरावली रजवाहे के पास जंगल में आ गए। तीनों ने मिलकर पहले दारू पी। दारू पीते समय महिला को हत्या की आशंका होने लगी तो पहले महिला ने विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन जब लगा कि हत्या होगी तो महिला ने पैर पकड़कर गिड़गिड़ाते हुए खुद को छोड़ने की गुहार भी लगाई। हत्यारों ने बबली को पकड़ लिया और गर्दन रेतनी शुरू कर दी।

इसी बीच चापड़ से सचिन ने एक ही झटके से गर्दन को शरीर से अलग कर दिया। पुलिस को हत्यारों ने बताया कि उसकी गर्दन को काफी दूर तक बाइक पर ले जाने के बाद उसे जोर से घुमाते हुए जंगल में फेंक दिया था। अब पुलिस ने विकास व अमन को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से दो तमंचे व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

विकास कर देता रकम वापस तो नहीं आती हत्या की नौबत
बबली अपनी कमाई विकास पर लुटाती रही है। विकास की शादी के बाद बबली ने विकास से अपनी रकम की मांग की थी। विकास ने न तो कोई आश्वासन दिया और न ही रकम लौटाई। बबली ने परिजनों को घटना बताने की भी धमकी दी थी। विकास की बबली की रकम वापस करने के स्थान पर भाई व दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या ही कर दी।

प्रेमी व दोस्त हिरासत में, प्रेमी का भाई फरार
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल बबली के प्रेमी विकास तथा उसके दोस्त अमन को गेसूपुर के रजवाहे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक-एक 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

गोश्त काटने की चापड़ से काटी बबली की गर्दन
हत्यारों ने पुलिस को बताया कि गोश्त काटने की चापड़ से बबली की गर्दन काटी गई थी। जिस वक्त विकास बबली का गला रेत रहा था तब बबली अपनी जान की भीख मांग रही थी। गुस्से में आए विकास के भाई सचिन ने एक ही बार में चापड़ से बबली के सिर को धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने चापड़ भी बरामद कर लिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img