Uttar Pradesh : हापुड़ में चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर 120 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Hapur : हापुड़ में नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को 120 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोहित उर्फ सन्नाटा निवासी मोहल्ला सादकपुरा को बदनौली वाले रास्ते पर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 120 ग्राम चरस भी बरामद की। आरोपी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन अपराधी है। इसके खिलाफ कोतवाली में हत्या, हत्या के प्रयास आदि के करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

सीओ ने बताया कि इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान रुपेश निवासी मोहल्ला सादकपुरा को एटीएमएस कॉलेज को जाने वाले रास्ते से एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ कोतवाली में हत्या, हत्या के प्रयास आदि के करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img