उत्तर प्रदेश : मथुरा में 25,000 इनामी गौ-तस्कर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Mathura News : मथुरा के थाना कोसी कलाँ क्षेत्र में पुलिस और नौ साल से फरार चल रहे एक कुख्यात गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में तस्कर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा के पलवल जिले के बहीन थाना क्षेत्र का रहने वाला 32 वर्षीय सिराज पुत्र जुबैर खां एक शातिर गौ तस्कर है। सिराज गौवंश को अवैध तरीके से ले जाकर मेवात में सप्लाई करता था। पुलिस को इसकी तलाश वर्ष 2016 से थी और इसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।

शुक्रवार की देर रात कोसी थाना प्रभारी अजय कौशल को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी सिराज गढ़ी बरबारी क्षेत्र में गायों को अवैध तरीके से ले जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब सिराज को गढ़ी बरबारी से नई गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें सिराज के दोनों पैरों में घुटने से नीचे गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल तस्कर को तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने सिराज के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, कारतूस, और घटना में प्रयोग की गई एक चोरी की स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। सीओ भूषण वर्मा के अनुसार, सिराज पर थाना कोसी में पहले से ही 7 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img