राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : भाजपा ने हापुड़ जिला कार्यसमिति की घोषणा की, 32 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Hapur News : हापुड़ में सोमवार रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी सूची में 3 महामंत्री समेत कुल 32 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से यह नई कार्यसमिति घोषित की गई है।

जारी सूची के अनुसार श्यामेंद्र त्यागी, राहुल उपाध्याय और कपिल एस.एम. को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं राज सुंदर तेवतिया, पवन सैनी, मनोज गौतम, राजीव सिरोही, राजेश शर्मा, पायल गुप्ता, जयभगवान शर्मा और पुनित गोयल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा नरेश गुर्जर, पिंकी त्यागी, नवीन तोमर, संगीता पुरुषोत्तम, अमित शर्मा, अनिरुद्ध, सन्नी तोमर और हितेश कुमार को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। अंशुल मित्तल को जिला कोषाध्यक्ष, नरेंद्र त्यागी को जिला सह कोषाध्यक्ष, राजीव शर्मा को कार्यालय मंत्री और मुदित गोयल को कार्यालय सह मंत्री बनाया गया है।

मीडिया प्रबंधन के लिए अमित टांक को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अमित नागर और कृष्ण कुमार को जिला सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया विभाग में जतिन सहानी को जिला संयोजक और हरवीर लोदी व पी. के. शिक्षोदिया को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। आईटी विभाग में संजय तोमर को जिला संयोजक तथा गोविंद राघव और विपुल अग्रवाल को जिला सह संयोजक बनाया गया है।

जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि नई जिला कार्यसमिति संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से सक्रियता के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई है।

Related Articles

Back to top button