Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्ट

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित चंडी मंदिर चौराहे पर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार दो हमलावर वहां पहुंचे और पास खड़ी एक गाड़ी में सवार लोगों के साथ मिलकर युवक को पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने युवक को नीचे गिराकर लगातार थप्पड़ मारे। अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर युवक को छोड़कर चले गए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर में पुलिस गश्त की कमी के कारण असामाजिक तत्व आए दिन मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उनका मानना है कि पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बावजूद युवाओं में कानून का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है।

उन्होंने पुलिस से संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि वीडियो दो से तीन दिन पुराना लग रहा है और पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें