Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बाइक चोरी का बड़ा मामला खुला, फेसबुक पर बेचता था चोरी की बाइक

Hapur News : हापुड़ में धौलाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो चोरी की मोटरसाइकिलों को फेसबुक पर बेच रहा था। आरोपी की निशानदेही पर कुल 12 चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं।

यह मामला तब सामने आया जब यूपीएसआईडीसी चौकी पुलिस गालन्द नहर पुल के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बुलेट बाइक आती दिखी, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगा, लेकिन हेड कांस्टेबल सचिन कुमार और मोनू बालियान ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक चोरी कर रहा था। चोरी की इन बाइकों को वह फेसबुक पर बिक्री के लिए पोस्ट करता था। ग्राहक मिलने पर वह सौदा तय कर चोरी की बाइक सीधे खरीदार तक पहुंचा देता था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक र15, सात स्प्लेंडर, तीन बुलेट और एक होंडा शाइन सहित कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। ये चोरी की बाइकें फेसबुक मार्केटप्लेस पर नई-पुरानी गाड़ियों के रूप में बेची जा रही थीं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुलंदशहर के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के गोठनी निवासी सोनू पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। धौलाना पुलिस की इस कार्रवाई ने सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध के एक नए तरीके का भंडाफोड़ किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें