Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Hapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसन

Hapur News : हापुड़ के धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित साईं नाथ फूड्स में मंगलवार रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में बेसन के भंडारण और मानकों में गड़बड़ी मिलने पर टीम ने 1750 किलो बेसन सीज कर दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई है। टीम ने बेसन, नमकीन और हल्दी पाउडर के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

यह कार्रवाई दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए चलाए जा रहे शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत की गई। अभियान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देशन में चल रहा है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार रात करीब आठ बजे एमजी रोड स्थित साईं नाथ फूड्स का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच की। बेसन में नियमों का उल्लंघन मिलने पर 1750 किलो बेसन सीज कर दिया गया।

टीम ने फैक्ट्री से बेसन, नमकीन और हल्दी पाउडर के तीन नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया की गई। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, सहरीश सादात और विपिन कुमार शामिल रहे।

सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें