Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Mathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनाती

Mathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाने के नाम पर मनमाने तबादलों का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि बीएसए ने हाईकोर्ट के आदेश की आड़ में नियमों को ताक पर रखकर चहेते शिक्षकों को मनचाहे विद्यालयों में तैनाती दे दी। मामला जिलाधिकारी और सीडीओ तक पहुंचा तो करीब 150 शिक्षकों के पदस्थापना आदेश निरस्त कर दिए गए। सीडीओ ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी है।

दरअसल बीएसए रतन कीर्ति ने 26 सितंबर और 22 अक्टूबर को प्रभारी प्रधानाध्यापकों की तैनाती के आदेश जारी किए थे। आरोप है कि इन आदेशों में न तो शिक्षकों की वरिष्ठता का ध्यान रखा गया और न ही छात्र-शिक्षक अनुपात यानी पीटीआर के मानकों का पालन किया गया।

आरोप तो यहां तक हैं कि पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनाती दे दी गई और एआरपी को गलत विद्यालय दर्शाकर प्रभारी बना दिया गया। शिक्षकों की मनमानी अदला-बदली से कुछ विद्यालय बंद होने की स्थिति में पहुंच गए तो कुछ एकल शिक्षक वाले रह गए।

शिकायत जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी तक पहुंची। मामला संदिग्ध मिलने पर सीडीओ ने आदेश निरस्त कर जांच कमेटी बना दी। हालांकि इस पूरे मामले में अभी कई सवाल बाकी हैं। आरोप है कि जारी सूचियों के अलावा व्यक्तिगत आदेशों के जरिए भी शिक्षकों को मनचाहे विद्यालयों में तैनाती दी गई। अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है। देखना होगा कि इस पूरे खेल में कौन-कौन जिम्मेदार पाया जाता है और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें