नेपाल से नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार, 75 लाख का नशीला पदार्थ बरामद

नेपाल से नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार, 75 लाख का नशीला पदार्थ बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली की स्पेशल स्टाफ की टीम ने नेपाल से नशीला पदार्थ लाकर दिल्ली में सप्लाई करने वाले दो तस्कर को प्रीत विहार इलाके से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से 75 लाख से ज्यादा कीमत का नशीला पदार्थ चरस और अफीम बरामद है. पूर्वी दिल्ली की डीपीसी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी 32 वर्षीय अमित ठाकुर और 23 वर्षीय रवि मान के तौर पर हुई है. दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रीत विहार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह नेपाल से नशीला पदार्थ लाकर दिल्ली में उसकी सप्लाई करते थे. बहरहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लग रही है कि दिल्ली में वह लोग किसे नशीला पदार्थ की सप्लाई देते थे.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img