Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

तुगलपुर में डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को तुगलपुर के डूब क्षेत्र में लगभग 5 हेक्टेयर जमीन पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को तुगलपुर के डूब क्षेत्र में लगभग 5 हेक्टेयर जमीन पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को तुगलपुर के डूब क्षेत्र में लगभग 5 हेक्टेयर जमीन पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण के वर्क सर्किल चार की टीम ने अवैध निर्माण को ढहा दिया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई कर रहा है। वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वर्क सर्किल चार की टीम ने तुगलपुर के डूब क्षेत्र के खसरा नंबर-724 725 व 703 की लगभग पांच हेक्टेयर जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। कुछ कालोनाइजर डूब क्षेत्र में कॉलोनी काटने की कोशिश कर रहे थे, जिसे प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को तोड़ दिया गया। परियोजना विभाग के महाप्रबंधक व ओएसडी हिमांशु वर्मा ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में जमीन कब्जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होेंने परियोजना विभाग के सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को अपने एरिया में जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी नजर रखने और अतिक्रमण की सूचना मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *