दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट में बिजली के तारों के फैले हुए जाल को लेकर व्यापारियों में डर का माहौल

दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट में बिजली के तारों के फैले हुए जाल को लेकर व्यापारियों में डर का माहौल।

रिपोर्ट, हेमंत कुमार

व्हाइट, भगवान बंसल, दिल्ली हिंदुस्तानी मार्केंटाइल संगठन जनरल सेक्रेटरी और संगठन के मेंबर।

भगवान बंसल ने टॉप स्टोरी से बातचीत करते हुए बताया की चांदनी चौक नई सड़क पर आगजनी के बाद आज भी व्यापारियों में बिजली की तारों को लेकर डर का माहौल बना हुआ है और उन्होंने बताया चांदनी चौक एशिया की सबसे बड़ी मार्केट है यहां पर लगभग 1, लाख से ज्यादा दुकानें हैं। लेकिन हमें यहां पर प्रशासन और सरकार की ओर से किसी तरह की कोई सहायता नहीं मिलती।

भगवान बंसल और उनके सहयोगियों ने बताया की नई सड़क पर आगजनी के बाद हमने प्रशासन और सरकार के पास जाकर शिकायत भी दर्ज करवाई है लेकिन सरकार और प्रशासन ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया है।

भगवान बंसल नहीं है अभी बताया कि यहां पर प्रशासन की ओर से ना तो कोई सीसीटीवी कैमरे हैं अगर वह है तो वह बंद पड़े हैं या फिर उनकी तारे काट दी जाती है और यहां पर साफ सफाई को लेकर भी कोई सुविधा नहीं है बारिश के दिनों में तो यहां पर बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं।

भगवान बंसल और उनके सहयोगियों ने बताया कि यहां पर लगभग हर तरह का ग्राहक आता है और महिलाएं भी आती हैं लेकिन महिलाओं के लिए यहां पर शौचालय की कोई सुविधा नहीं है।

भगवान बंसल कहते हैं कि सरकार हमसे जीएसटी लेती है टैक्स भी लेती है लेकिन हम व्यापारियों को किसी तरह की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाती हम सरकार से यही निवेदन करते हैं कि हमारी समस्याओं पर ध्यान दिया जाए और और हम व्यापारियों का निवारण किया जाए।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img